चलती मालगाड़ी से उतरने के चक्कर में रेलकर्मी की गयी जान

Updated at : 13 Mar 2016 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
चलती मालगाड़ी से उतरने के चक्कर में रेलकर्मी की गयी जान

चाईबासा/जगन्नाथपुर : जगन्नाथ अनुमंडल के देवझर रेलवे फाटक के पास डाउन मालगाड़ी की चपेट में आकर रेलवे ट्रैकमैन सुधीर गोप(35) की शनिवार दोपहर 4.30 बजे मौत हो गयी. सुधीर जैतगढ़ के पास रामोसाेही का रहनेवाला था. शनिवार को उसकी ड्यूटी मुर्गा महादेव में थी. ड्यूटी खत्म कर वह मालगाड़ी से देवझर स्थित अपने आवास लौट […]

विज्ञापन

चाईबासा/जगन्नाथपुर : जगन्नाथ अनुमंडल के देवझर रेलवे फाटक के पास डाउन मालगाड़ी की चपेट में आकर रेलवे ट्रैकमैन सुधीर गोप(35) की शनिवार दोपहर 4.30 बजे मौत हो गयी. सुधीर जैतगढ़ के पास रामोसाेही का रहनेवाला था. शनिवार को उसकी ड्यूटी मुर्गा महादेव में थी. ड्यूटी खत्म कर वह मालगाड़ी से देवझर स्थित अपने आवास लौट रहा था.

देवझर रेलवे फाटक के पास वह चलती ट्रेन से उतारने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आ गया . गंभीर हालात में उसे इलाज़ के लिए ओड़िशा ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जीआरपी पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola