रेलवे. दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य चिकित्सा निदेशक ने किया चक्रधरपुर का दौरा , कहा

Updated at : 12 Mar 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे. दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य चिकित्सा निदेशक ने किया चक्रधरपुर का दौरा , कहा

अनुबंध पर बहाल होंगे चिकित्सक व पारा मेडिकल कर्मी चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य चिकित्सा निदेशक (सीएमडी) डॉ भवेश सोनोवाल ने शुक्रवार को चक्रधरपुर का दौरा किया. दौरा के क्रम में डॉ श्री सोनोवाल ने रेलवे स्टेशन में सेल्फ प्रोपेड उपसाधन यान सह एआरएमई चिकित्सा वैन का निरीक्षण किया. इस दौरान चिकित्सा वैन […]

विज्ञापन

अनुबंध पर बहाल होंगे चिकित्सक व पारा मेडिकल कर्मी

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य चिकित्सा निदेशक (सीएमडी) डॉ भवेश सोनोवाल ने शुक्रवार को चक्रधरपुर का दौरा किया. दौरा के क्रम में डॉ श्री सोनोवाल ने रेलवे स्टेशन में सेल्फ प्रोपेड उपसाधन यान सह एआरएमई चिकित्सा वैन का निरीक्षण किया. इस दौरान चिकित्सा वैन में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का जायजा लिया. साथ ही अापातकालीन स्थिति में उपयोग होने वाले तमाम कार्य प्रक्रिया पर नजर दौड़ायी. मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके पाणी, डॉ एस सरेन, डॉ जी सोरेन, डॉ के मुर्मू, डॉ एसबी ओझा, डॉ उषा कुमारी आदि मौजूद थे.

मरीजों का भरती शुल्क से वापस होगी राशि : गैर रेलवे के मरीजों का भरती शुल्क की राशि भी वापस होगी. गैर रेलवे के मरीजों के लिये राशि लौटाने का सरल तरीका निकाला जायेगा. उक्त बातें चक्रधरपुर दौरे पर आये दपू रेलवे के सीएमडी डॉ श्री सोनोवाल ने प्रभात खबर से वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि रेलवे अस्पतालों में चिकित्सकों का रिक्त पद भरा जायेगा. अप्रैल माह में अनुबंध पर चिकित्सक व पारा मेडिकल कर्मियों की बहाली होगी. उन्होंने कहा कि रेलवे अस्पताल में चिकित्सक आना नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा कि पैथोलॉजी लैब आधुनिक तकनीकी सुविधा से लैस होगा. इससे मरीजों को परीक्षण रिपोर्ट मिलने में आसानी होगी. प्राथमिकता के आधार पर अत्याधुनिक चिकित्सीय मशीन व उपकरण की सुविधा मिलेगी.

उन्होंने चिकित्सा शुल्क वृद्धि को संशोधन करने में असमर्थता जतायी. कहा कि यदि रेलवे के मान्यता प्राप्त यूनियन चिकित्सा शुल्क पर संशोधन करने की मांग करती है, तो मांगों को रेलवे बोर्ड को प्रेषित करेंगे. डॉ सोनोवाल ने कहा कि शीघ्र रेलवे अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की तैनाती होगी. इसकी कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola