केयू में कक्षाएं लेंगे अमेरिका के प्रोफेसर

Updated at : 10 Mar 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
केयू में कक्षाएं लेंगे अमेरिका के प्रोफेसर

दस दिनों में 30 कक्षाएं लेंगे प्रोफेसर, पीजी व स्नातक के विद्यार्थी होंगे शामिल अप्रैल तक आयेंगे प्रोफेसर, पांच लाख का बजट निर्धारित चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में जल्द ही यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा अमेरिका के प्रोफेसर कक्षा लेंगे. अप्रैल में यह कक्ष शुरू होने की संभावना है. विवि मुख्यालय में दस दिनों तक रहकर विदेशी […]

विज्ञापन

दस दिनों में 30 कक्षाएं लेंगे प्रोफेसर, पीजी व स्नातक के विद्यार्थी होंगे शामिल

अप्रैल तक आयेंगे प्रोफेसर, पांच लाख का बजट निर्धारित
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में जल्द ही यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा अमेरिका के प्रोफेसर कक्षा लेंगे. अप्रैल में यह कक्ष शुरू होने की संभावना है. विवि मुख्यालय में दस दिनों तक रहकर विदेशी प्रोफेसर स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को शिक्षा देंगे. भारत सरकार की महत्वाकांक्षा योजना जीआइएएन (ग्लोबल इंस्टेटिव एकेडेमिक नेटवर्क) के तहत सभी विवि में विदेशी प्रोफेसर पढ़ाने पहुंचेंगे.
इसके लिये एचआरडी की ओर से कोल्हान विवि को पांच लाख रुपये तक खर्च करने का निर्देश दिया गया है. इसी राशि में विदेशी प्रोफेसर की फीस व उनके रहने व खाने की व्यवस्था करनी है. साइंस डीन डॉ केसी डे ने कहा कि प्रोफेसर से संपर्क किया गया है. उनके आने की तिथि निर्धारित की जा रही है.
यह कक्षाएं लेंगे प्रोफेसर
आर्टिटेक्चर
केमिकल बायो केमिकल एंड मैथेमेटिक्स साइंस
इंफ्रास्ट्रक्चर
इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल एंड आइटी, ह्यूमैनिटी एंड लेबरेल आर्ट्स
लॉ, लाइफ साइंस, हेल्थ केयर, मैथ
कम्प्यूटर साइंस
मैनेजमेंट
फिजिकल साइंस
सोशल साइंस
मैकेनिकल साइंस एंड इंफॉरमेशन
आइडियल एंड डिसिप्लिन
प्रत्येक कक्षा एक-एक घंटे की होगी
यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा अमेरिका के प्रोफेसर कोल्हान विवि में दस दिन में कुल 30 कक्षाएं लेंगे. प्रत्येक कक्षा की अवधि 1-1 घंटा की होगी. विवि के अंगीभूत कॉलेज व विवि के पीजी विभाग में पहुंचकर प्रोफेसर विद्यार्थियों को शिक्षा देंगे. आदर्श व अनुशासन की एक विशेष क्लास भी रखी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola