नर्सों ने की भूख हड़ताल

Published at :19 Feb 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
नर्सों ने की भूख हड़ताल

चक्रधरपुर : रेलवे नर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएनएआइ) के बैनर तले रेलवे अस्पताल, चक्रधरपुर की नर्सें गुरुवार को 7वें वेतन आयोग के सिफारिशों के खिलाफ भूख हड़ताल पर रहीं. चीफ मेट्रॉन जीपी सतपति ने बताया कि आयोग की सिफारिशों से आरएनआइ खुश नहीं है. अबतक दिये जा रहे सभी भत्तों को वापस ले लिया गया […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेलवे नर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएनएआइ) के बैनर तले रेलवे अस्पताल, चक्रधरपुर की नर्सें गुरुवार को 7वें वेतन आयोग के सिफारिशों के खिलाफ भूख हड़ताल पर रहीं. चीफ मेट्रॉन जीपी सतपति ने बताया कि आयोग की सिफारिशों से आरएनआइ खुश नहीं है. अबतक दिये जा रहे सभी भत्तों को वापस ले लिया गया है,

जो कि न्याय संगत नहीं है. उन्होंने कहा कि नर्सों को जोखिम भत्ता देना होगा. नर्सें कई तरह की जोखिम (संक्रामक बीमारियां) उठाकर सेवा देती हैं. इधर, टाटा रेलवे अस्पताल की की भी दर्जनों नर्सें भी हड़ताल पर रहीं. हड़ताल करने वालों में चीफ मेट्रॉन भारती मुखर्जी, सुशीला बारला, एस हेंब्रम, एस मिश्रा, एचआर घोष, साधना, एम कुजूर, के टोप्पो, स्टॉफ नर्स एस कुमारी, एन कच्छप, पी केरकेट्टा नर्स ई तिग्गा शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola