शिक्षा व खेल का संबंध अटूट है: गिलुवा

चाईबासा : सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि छात्र जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास हेतु खेल का महत्वपूर्ण स्थान है. शिक्षा तथा क्रीड़ा का संबंध अटूट है. इसलिए पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी हिस्सा लेना चाहिए ताकि शरीर का संपूर्ण विकास हो सके. एसपीजी मिशन स्कूल के वार्षिक खेलकूद उत्सव को वे […]
चाईबासा : सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि छात्र जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास हेतु खेल का महत्वपूर्ण स्थान है. शिक्षा तथा क्रीड़ा का संबंध अटूट है. इसलिए पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी हिस्सा लेना चाहिए ताकि शरीर का संपूर्ण विकास हो सके. एसपीजी मिशन स्कूल के वार्षिक खेलकूद उत्सव को वे मंगलवार बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. क्रीड़ा समारोह का उदघाटन सांसद लक्ष्मण गिलुवा व रेवेरेंथ बीबी बास्के ने मशाल जलाकर एवं ध्वाजारोहण कर किया. इसके पश्चात सामूहिक मार्च पास्ट, सामूहिक व्यायाम, उपकरण व्यायाम प्रस्तुत किया गया.
स्कूल के झंडे को सलामी देने के बाद विद्यार्थियों ने ताल से ताल मिलाते हुए परेड किया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने भी प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में ट्रैक रेस, बोरा रेस, रस्सी दौड़, बैलून रेस, मेढ़क दौड़, रिले रेस आयोजित किये गये. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे, जिप सदस्य शुरू नंदी, पी अग्रवाल, डायसेसन प्रेसिडेंस रांची एन बास्के, एस अग्रवाल, प्राचार्य मारगरेट, श्लोरिया आइद, श्रीमती मिंज, बी मनोहर, एन सामड, जे कुजूर, एल तिग्गा, जयंत अग्रवाल, वीएन आईंद, डी पौढ़, एसबी आर पोढ़, धीरेंद्र प्रसाद आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे. मंच संचालन आचार्य एलएन मिश्र द्वारा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




