26 स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवा चरमरायी

Published at :03 Feb 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
26 स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवा चरमरायी

चक्रधरपुर : झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम व जीएनएम के अनुबंध स्वास्थ्यकर्मी संघ के आह्वान पर मंगलवार से अनुमंडल अस्पताल के 26 एनआरएचएम स्वास्थ्यकर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले गये. अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल में जाने के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है. स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि राज्य में अनुबंध में पूर्व से कार्यरत […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम व जीएनएम के अनुबंध स्वास्थ्यकर्मी संघ के आह्वान पर मंगलवार से अनुमंडल अस्पताल के 26 एनआरएचएम स्वास्थ्यकर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले गये. अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल में जाने के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है.

स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि राज्य में अनुबंध में पूर्व से कार्यरत एएनएम, जीएनएम सहित अनुबंध कर्मियों को प्राथमिकता देते हुए योगदान की तिथि से सीघे समायोजित करने, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नियुक्ति के लिए निकाले गये विज्ञापन सं0 11/2015 को अविलंब रद्द करने, एएनएम व जीएनएम सहित राज्य के सभी अनुबंध कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा के तहत सीपीएफ व एलआइसी में खाता खोलवाकर शीघ्र कटौती करने, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मुखिया से अनुपस्थिति विवरणी लेने की अनिवार्यता समाप्त करने आदि मांगों को लेकर हड़ताल किया गया है.

ज्ञात हो कि विगत 15 जनवरी से कई अस्पताल के एनआरएचएम, एएनएम व जीएनएम कर्मी बेमियादी हड़ताल पर है. हड़ताल करने वाले एनआरएचएम कर्मियों में कुमकुम कुमारी, स्वभाव केरकेट्टा, दीपा दादेल, प्रभा नाग, गीताजंलि पुरती, सबिता गागराई, संध्या मिंज, सीमा लकड़ा, संगीता एक्का, गायत्री श्ंख, निर्मला कच्छप, प्रतिमा सिंहा, सुनिता महतो, लक्ष्मी

कुमारी महतो, रेखा कुमारी, इंदु कुमारी आदि शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola