चाईबासा : सड़क निर्माण में लगे 8 वाहनों को नक्सलियों ने जलाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : जिले के घाटकुरी व रोआम में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 8 वाहनों को जला दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 10.30 बजे नक्सलियों ने घाटकुरी स्थित कंस्ट्रक्शन साइट आकर वहां के चौकीदार के साथ मारपीट किया और उसके हाथ बांध दिये. इसके बाद नक्सलियों ने डंपर का पेट्रोल निकालकर चार […]
विज्ञापन
चाईबासा : जिले के घाटकुरी व रोआम में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 8 वाहनों को जला दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 10.30 बजे नक्सलियों ने घाटकुरी स्थित कंस्ट्रक्शन साइट आकर वहां के चौकीदार के साथ मारपीट किया और उसके हाथ बांध दिये. इसके बाद नक्सलियों ने डंपर का पेट्रोल निकालकर चार डंपर, एक जेसीबी व एक अन्य वाहन को जला दिया.
एक दूसरे साइट पर भी नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहन को जला दिया. घाटकुरी से एक किमी दूर रोआम स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट में नक्सलियों ने एक डोजर व एक जेसीबी वाहन में आग लगा दिया.गौरतलब है कि इन दिनों इलाके में पीडब्लयूडी विभाग द्वारा गुआसलाई रोड का निर्माण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










