विश्वभ्रमण पर हॉलैंड का युवक पहुंचा सीकेपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2015 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : कई देशों का साइकिल से भ्रमण कर विदेशी युवक जॉन ब्राउर मंगलवार की रात चक्रधरपुर पहुंचा. रातभर चक्रधरपुर थाना में शरण लिया. बुधवार की सुबह नौ बजे साइकिल से वह आगे की ओर बढ़ा. पुलिस चक्रधरपुर सीमा तक उसे पूरी सुरक्षा के साथ छोड़ा. 27 वर्षीय जॉन ब्राउर 18 मार्च 2015 को हालैंड […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : कई देशों का साइकिल से भ्रमण कर विदेशी युवक जॉन ब्राउर मंगलवार की रात चक्रधरपुर पहुंचा. रातभर चक्रधरपुर थाना में शरण लिया. बुधवार की सुबह नौ बजे साइकिल से वह आगे की ओर बढ़ा. पुलिस चक्रधरपुर सीमा तक उसे पूरी सुरक्षा के साथ छोड़ा.
27 वर्षीय जॉन ब्राउर 18 मार्च 2015 को हालैंड के अमेरा स्थित अपने आवास से इस भ्रमण का शुरुआत की. इस क्रम में वह कोलकाता, पटना, झारखंड, असम, सिंगापुर, कंगाको समेत अन्य कई स्थानों से भ्रमण कर चक्रधरपुर पहुंचा.हालैंड से चक्रधरपुर तक आने में उसने 14101 किमी तय किया है. युवक को अंग्रेजी को छोड़ किसी भी भाषा का ज्ञान नहीं है.
उसकी साइकिल भी काफी अनोखा है. साइकिल में टेंट, खाना पकाने के लिये स्टोव, रसोई सामग्री, साइकिल का सामान, अतिरिक्त साइकिल टायर रखने के अलावे मोबाइल चार्जर व लाइट की सुविधा है. विदेशी पर्यटक श्री ब्राउर ने बताया कि उसे बचपन से साइकिल चलाने का शौक है. मोबाइल में नेट के सहारे वह रूट चार्ट बना कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ता है.
उसका साइकिल का वजन 40 किलो है. परिस्थिति के अनुसार वह दूरी को तय करता है. किसी दिन 200 किमी तय करता है तो किसी दिन 50 किमी. उसने कहा कि साइकिल से देश विदेश का भ्रमण करने में उसे काफी मजा आ रहा है. नये-नये किस्म के लोग मिल रहे है.
सभी स्थानों खाने के लिये नया डिस मिल रहा है. हर जगह सम्मान हो रहा है. उसने बताया कि मलेशिया, थाईलैड का भ्रमण करेगा. इंडोनेशिया के जकाता में इस अभियान का समापन करेगा. वह पूरा दिन फल खाकर व पानी पीकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ता है. रात होने पर सुरक्षित स्थान में अपना पड़ाव बनाता है. उसने बताया कि वह साइकिल से 40 हजार किमी का भ्रमण करने का लक्ष्य तय किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




