कॉलेज का विजन प्लान तैयार करें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर/चाईबासा : कॉलेज को अपने घर के भवन की तरह समझें. उसी तरह कॉलेज के भविष्य की सोच कर विजन प्लान तैयार करें. यह बात कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कही. डॉ सिंह शनिवार को वीमेंस कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय रूसा, नैक व एआइएसएचइ आधारित कार्यशाला के उदघाटन सत्र को मुख्य […]
विज्ञापन
जमशेदपुर/चाईबासा : कॉलेज को अपने घर के भवन की तरह समझें. उसी तरह कॉलेज के भविष्य की सोच कर विजन प्लान तैयार करें. यह बात कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कही. डॉ सिंह शनिवार को वीमेंस कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय रूसा, नैक व एआइएसएचइ आधारित कार्यशाला के उदघाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे.
कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कार्यशाला में कुलपति ने 13वीं योजना को ध्यान में रखकर सात वर्ष का विजन प्लान तैयार करने को कहा. कहा कि कॉलेज का सर्वे करें, ताकि शैक्षणिक से लेकर आधारभूत संरचना आदि का समुचित प्लान तैयार किया जाये. इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से कंसल्टेंट उपलब्ध कराये जायेंगे. केंद्र सरकार के राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत कोष की कमी नहीं होगी, बशर्ते इसके लिए योजनाबद्ध प्रस्ताव तैयार कर भेजे जायें.
रूसा का लाभ लेने के साथ ही डॉ सिंह कॉलेजों को मार्च तक अनिवार्य रूप से नैक (नेशनल एक्रिडिटेशन एंड असेसमेंट काउंसिल) की ग्रेडिंग प्राप्त करने तथा एआइएसएइ डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया.
अपने संबोधन के क्रम में कुलपति डॉ सिंह ने कहा कि कॉलेज विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन करें. विश्वविद्यालय में बैठक कर कॉलेजों को 10 दिसंबर तक रूसा के तहत प्रस्ताव देने को कहा गया था, लेकिन सभी कॉलेज से नहीं मिल सका है.
जरूरी नहीं थी कार्यशाला
कुलपति ने कहा कि इस कार्यशाला का आयोजन जरूरी नहीं था, क्योंकि रूसा व नैक से संबंधित सारी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध है. बावजूद प्रस्ताव नहीं आने के कारण यह आयोजन करना पड़ा.
कार्यशाला में प्रो वीसी डॉ शुक्ला मोहंती, वित्त परामर्शी ब्रजेश तिवारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह, वित्त अधिकारी सुधांशु कुमार, सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्राचार्य डॉ रजवार, जैन कॉलेज के डॉ अंगद तिवारी समेत घाटशिला कॉलेज, बहरागोड़ा कॉलेज, काशी साहू कॉलेज जमशेदपुर के सभी कॉलेजों के प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




