दुष्कर्म व हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Published at :13 Dec 2015 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म व हत्या का आरोपी गिरफ्तार

मझगांव : मझगांव थाना के देवधर गांव की आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपी सुखदेव पिंगुवा को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सुखदेव पिंगुवा देवघर गांव का ही निवासी है. उसे जेल भेज दिया गया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है. […]

विज्ञापन
मझगांव : मझगांव थाना के देवधर गांव की आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपी सुखदेव पिंगुवा को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सुखदेव पिंगुवा देवघर गांव का ही निवासी है. उसे जेल भेज दिया गया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है.
पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से ही बच्ची की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को उसके घर से शुक्रवार की रात को ही उठाया था. पूछताछ के बाद आरोपी की ओर से जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. देवधर निवासी सुखमारो हेंब्रम (8) का शव शुक्रवार को टुंगरी हुंडी तालाब के समीप बरामद किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola