कड़ी सुरक्षा में रखी गयी मतपेटियां

पंचायत चुनाव. बंदगांव घाट नीचे व गुदड़ी प्रखंड की मतपेटियां देर रात तक नहीं पहुंचीं चक्रधरपुर : चौथे चरण का मतदान शनिवार को दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया. इसके बाद चारों प्रखंड गोईलकेरा, सोनुवा, बंदगांव व गुदड़ी प्रखंड की मतपेटियों को मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाये गये स्ट्रांग रूम में रखा गया. […]
पंचायत चुनाव. बंदगांव घाट नीचे व गुदड़ी प्रखंड की मतपेटियां देर रात तक नहीं पहुंचीं
चक्रधरपुर : चौथे चरण का मतदान शनिवार को दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया. इसके बाद चारों प्रखंड गोईलकेरा, सोनुवा, बंदगांव व गुदड़ी प्रखंड की मतपेटियों को मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाये गये स्ट्रांग रूम में रखा गया. बंदगांव प्रखंड के घाट नीचे के बूथों का और सोनुवा के बूथों की पेटियां सबसे पहले स्ट्रांग रूम पहुंची.
बंदगांव घाट नीचे और गुदड़ी प्रखंड के सभी बूथों मतपेटियां देर रात तक नहीं पहुंची थी. कुछ ही बूथ के बक्से जमा हो पाये थे. मतपेटी व मतदान सामग्री जमा करने के लिए चक्रधरपुर में चार अलग-अलग काउंटर बनाये गये थे. चारों प्रखंड के मतपेटियां अलग-अलग जमा ली गयी और अलग-अलग रखी भी गयी.
हर काउंटर में कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये थे. पीठासीन पदाधिकारी की डायरी जमा होते ही अवलोकन किया गया. शांतिपूर्ण मतदान होने पर सभी सामग्री जमा लिया गया. सभी मतपेटियां जमा हो जाने के बाद रविवार को स्ट्रांग रूम को सील किया जायेगा. बूथों में जिन मतदान कर्मियों ने कागजी कार्य नहीं किये थे, वे मारवाड़ी स्कूल के बाहर मैदान में ही रिपोर्ट तैयार करने में लगे दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




