कोचड़ा: पिटाई से घायल मुखिया प्रत्याशी की मौत

Published at :11 Dec 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
कोचड़ा: पिटाई से घायल मुखिया प्रत्याशी की मौत

जगन्नाथपुर : हाटगम्हरिया की कोचड़ा पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी पांडू हेंब्रम की गुरुवार को मौत हो गयी. कोचड़ा गांव में ही मंगलवार की रात अज्ञात चार-पांच लोगों ने लाठी डंडे से पांडू की पिटाई कर दी थी. इसके बाद गांव वालों व उसकी पत्नी की सहायता से घायल अवस्था में पांडू को जगन्नाथपुर […]

विज्ञापन
जगन्नाथपुर : हाटगम्हरिया की कोचड़ा पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी पांडू हेंब्रम की गुरुवार को मौत हो गयी. कोचड़ा गांव में ही मंगलवार की रात अज्ञात चार-पांच लोगों ने लाठी डंडे से पांडू की पिटाई कर दी थी.
इसके बाद गांव वालों व उसकी पत्नी की सहायता से घायल अवस्था में पांडू को जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे ओड़िशा के चंपुआ लेकर चले गये. पैसे के अभाव में ज्यादा देर तक वह चंपुआ में नहीं रख सके. वापस पांडू को घर लेकर आ गये. घर पर ही पांडू ने दम तोड़ दिया. मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक की पत्नी शुरू हेंब्रम ने बताया कि घटना के दिन मुझसे मेरे पति की हाथापाई हुई थी. इसके बाद वह अपने घर के बगल में ही अपने भाई बीरबल हेस्सा के घर चला गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola