पड़ोसियों ने महिला को किया जख्मी

Published at :11 Dec 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
पड़ोसियों ने महिला को किया जख्मी

चाईबासा : जमीन विवाद के कारण गुरुवार सुबह बड़ी बाजार कसाई मोहल्ला निवासी गुलनाज बेगम को पड़ोसी ने चापड़ से मार कर घायल कर दिया. घायल गुलनाज ने बताया कि उसके और पड़ोस में रहने वाले मासू कुरैशी के परिवार के बीच में जमीन को लेकर विवाद कुछ दिनों से चल रहा था. गुरुवार की […]

विज्ञापन
चाईबासा : जमीन विवाद के कारण गुरुवार सुबह बड़ी बाजार कसाई मोहल्ला निवासी गुलनाज बेगम को पड़ोसी ने चापड़ से मार कर घायल कर दिया. घायल गुलनाज ने बताया कि उसके और पड़ोस में रहने वाले मासू कुरैशी के परिवार के बीच में जमीन को लेकर विवाद कुछ दिनों से चल रहा था. गुरुवार की सुबह वह घर में रोटी बना रही थी.
अचानक मासू की बेटी बबली चापड़ लेकर धड़धड़ाते हुए अंदर आ गयी और पीछे से गुलनाज पर हमला कर दिया. पीछे से हमलावर की मां शमीमा बेगम, पिता मासू कुरैशी, दो भाई इमरान और इमरोज भी अंदर आ गये. हमला करने के बाद शोर सुन कर गुलनाज के घर वालों के आने तक पड़ोसी भाग निकले.
गुलनाज तब तक जमीन पर गिर पड़ी. चोटिल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. उनके माथे में टांके पड़े हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola