नाबालिग से अश्लील हरकत में मामला दर्ज

Published at :11 Dec 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से अश्लील हरकत में मामला दर्ज

चाईबासा : नाबालिग बालिका से अश्लील हरकत करने के आरोप में सदर पुलिस ने पुलहातु निवासी सिकंदर साव (27) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घटना 11 नवंबर की सुबह 11 बजे की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में नौ दिसंबर को पीड़िता की मां की ओर से थाने में शिकायत की गयी […]

विज्ञापन

चाईबासा : नाबालिग बालिका से अश्लील हरकत करने के आरोप में सदर पुलिस ने पुलहातु निवासी सिकंदर साव (27) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घटना 11 नवंबर की सुबह 11 बजे की बतायी जा रही है.

घटना के संबंध में नौ दिसंबर को पीड़िता की मां की ओर से थाने में शिकायत की गयी थी. इसमें उसने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी उसकी चार साल की बेटी को लुका छिपी का खेल खेलने के बहाने छत पर ले गया था. इस दौरान वह छत पर कपड़ा सुखाने पहुंच गयी थी.

उसने देखा कि उसकी बेटी व आरोपी बगैर कपड़े के थे. उसे देख आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ था. तबीयत खराब होने के कारण उसे मामला दर्ज कराने में देर हो गयी थी. उधर पुलिस ने घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola