बैलेट पेपर पर मुहर की जगह लगाया अंगूठा का निशान

नोवामुंडी : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान में प्रखंड में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. 224 बूथों पर मतदान में मतदाताओं का उत्साह देखा गया. नोवामुंडी में 100 वर्ष उम्र की मुक्ता गौड़ (फूलबगान) लाठी के सहारे एक किमी पैदल चल कर राजकीय मवि नोवामुंडी बाजार स्थित बूथ पर […]
नोवामुंडी : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान में प्रखंड में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. 224 बूथों पर मतदान में मतदाताओं का उत्साह देखा गया. नोवामुंडी में 100 वर्ष उम्र की मुक्ता गौड़ (फूलबगान) लाठी के सहारे एक किमी पैदल चल कर राजकीय मवि नोवामुंडी बाजार स्थित बूथ पर मतदान किया.
बैलेट पेपर पर मुहर की जगह मतदाता ने अंगूठा का निशान लगाया. कुटिंगता उत्क्रमित मवि स्थित बूथ पर मुंडा टोली के गुरा तिरिया ने बैलेट पेपर पर मुहर की जगह अंगूठे का निशान लगा कर बैलेट बॉक्स में डाल दिया. अशिक्षित मतदाताओं द्वारा अधिकांश बूथों पर इस प्रकार की घटना घटित होने की खबर है.
बेतरकिया प्राथमिक विद्यालय में एक मतदाता को तीन बैलेट पत्र मिला. जिसमें एक बैलेट बगैर मुहर लगाये बैलेट पेपर बॉक्स में डाल दिया. दो बैलेट पेपर मोड़ कर पैंट की जेब में डाल कर चल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




