उच्च पथ पर हाथी ने डाला डेरा, लगा जाम

Published at :17 Nov 2013 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
उच्च पथ पर हाथी ने डाला डेरा, लगा जाम

चाईबासा : अपने झुंड से भटका एक जंगली हाथी शनिवार को कुजू क्षेत्र में चाईबासा-हाता एनएच-75 पर आ पहुंचा. हाथी के उच्च पथ पर आने के कारण कुछ समय वाहनों की आवाजाही ठप हो रही. हाथी का रुख आक्रामक नहीं होने के बावजूद लोग दहशत में रहे. बताया जाता है कि लोदापहाड़ की ओर से […]

विज्ञापन

चाईबासा : अपने झुंड से भटका एक जंगली हाथी शनिवार को कुजू क्षेत्र में चाईबासा-हाता एनएच-75 पर आ पहुंचा. हाथी के उच्च पथ पर आने के कारण कुछ समय वाहनों की आवाजाही ठप हो रही. हाथी का रुख आक्रामक नहीं होने के बावजूद लोग दहशत में रहे.

बताया जाता है कि लोदापहाड़ की ओर से आया यह हाथी सुबह लगभग दस बजे कुजू क्षेत्र में पहुंचा. हाथी एनएच व कुजू नदी पारकर सुंदरीगोरी, होरोबासा, नाकाहास, सिंदरी, कांकी, चिसीहातु होते हुए दुदुआबुरू की ओर निकल गया था. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola