टोंटो : महिला कंकाल बरामद

Published at :16 Jul 2013 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
टोंटो : महिला कंकाल बरामद

चाईबासा : टोंटो थाना क्षेत्र के जामडीह गांव स्थित बुरसूगुटू के जंगल से लापता गुरुवारी का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद किया. गुरुवारी 20 अप्रैल से लापता थी. कंकाल के रूप में मिले शव की पहचान गुरुवार की गोतनी सोमवारी सिंकु ने कपड़े (मैक्सी) देखकर किया. पुलिस कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिये जमशेदपुर […]

विज्ञापन

चाईबासा : टोंटो थाना क्षेत्र के जामडीह गांव स्थित बुरसूगुटू के जंगल से लापता गुरुवारी का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद किया. गुरुवारी 20 अप्रैल से लापता थी.

कंकाल के रूप में मिले शव की पहचान गुरुवार की गोतनी सोमवारी सिंकु ने कपड़े (मैक्सी) देखकर किया. पुलिस कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिये जमशेदपुर भेजने की तैयारी कर रही है.

गुरुवार सिंकु जामडीह गांव निवासी बनर्जी सिंकु की पत्नी है. ग्रामीण मुंडा सुनील सिंकु ने प्राथमिकी दर्ज कराकर मृतका के पति बनर्जी सिंकू को मामले में नामजद अभियुक्त बनाया है. प्राथमिकी के अनुसार 20 अप्रैल को गांव के माधे पर्व अंतिम बार गुरुवारी को देखा गया था. वहां से वह अपने पति के साथ कही निकल गयी थी. तब से लापता थी.

उस दिन से ही वह लापता थी. थानेदार एडवर्ड टोप्पो ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या की बात सामने आने पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola