ePaper

आज से आठ दिनों तक रद्द रहेंगी 6 एक्सप्रेस व सवारी ट्रेनें

Updated at : 06 Jun 2024 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
आज से आठ दिनों तक रद्द रहेंगी 6 एक्सप्रेस व सवारी ट्रेनें

7 से 14 जून तक टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी

विज्ञापन

चक्रधरपुर. ओडिशा में विकास कार्यों को लेकर 7 से 14 जून तक दपू रेलवे की 6 एक्सप्रेस व सवारी ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं 7 से 14 जून तक टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग जरुली-झकपुरा-कटक-खुर्दा रोड-विजयानगरम होकर चलेगी, जबकि 6 से 12 जून तक एर्नाकुलम-टाटा एक्सप्रेस की वापसी परिवर्तित मार्ग विजयानगरम-खुर्दा रोड-कटक-झकपुरा-जरुली होकर लौटेगी. यह जानकारी चक्रधरपुर रेल मंडल ने दी है.

आज से रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

7 से 14 जून तक 18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस, 08169 झारसुगुड़ा-संबलपुर पैसेंजर, 08170 संबलपुर-झारसुगुड़ा पैसेंजर, 08171 झारसुगुड़ा- संबलपुर पैसेंजर, 08172 संबलपुर-झारसुगुड़ा पैसेंजर व 8 से 15 जून तक 18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

कल पटना के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

जमशेदपुर. रेलवे ने रांची और टाटानगर से एक-एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन पटना के लिए चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन रांची और टाटा से पटना के लिए आठ जून को प्रस्थान करेगी, जबकि पटना से यह ट्रेन 9 जून को खुलेगी. दोनो ट्रेनें गोमो-गया के रास्ते आना-जाना करेंगी. गाड़ी संख्या 08109 टाटानगर पटना स्पेशल ट्रेन टाटानगर से 8 जून को शाम 4:15 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों में रुकते हुए पटना अगले दिन सुबह 3:00 बजे पहुंचेगी. वहीं वापसी के क्रम में गाड़ी संख्या 08110 पटना-टाटा परीक्षा स्पेशल ट्रेन पटना से 9 जून की रात 9:15 बजे प्रस्थान करेगी. टाटानगर अगले दिन सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी. इस दौरान ट्रेन का ठहराव चांडिल पुरुलिया-भोजूडीह-महुदा-गोमो कोडरमा और गया स्टेशन पर दिया गया है. इस ट्रेन में 22 कोच होंगे.

रांची से 8 जून को दोपहर 2.10 बजे प्रस्थान करेगी

गाड़ी संख्या 08639 रांची-पटना स्पेशल ट्रेन रांची से 8 जून को दोपहर 2.10 बजे प्रस्थान करेगी. विभिन्न स्टेशनों में रुकते हुए पटना उसी रात 23:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08640 पटना- रांची स्पेशल ट्रेन पटना से 9 जून की रात 9:00 बजे प्रस्थान करेगी. विभिन्न स्टेशनों रुकते हुए रांची 10 जून की सुबह 05:30 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव दोनों तरफ से मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, कोडरमा और गया स्टेशन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola