स्वरोजगार के लिए मिलेगा लोन

Published at :30 Oct 2013 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
स्वरोजगार के लिए मिलेगा लोन

चाईबासा : स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना को लेकर मंगलवार को नगर पर्षद के सभागार में रणनीति बनी. इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को स्वरोजगार के लिए ऋण देने का निर्णय लिया गया. चुने गए नये लाभुकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. रोजगार एवं स्वरोजगार योजना से जोड़कर लोगों को आर्थिक रूप से […]

विज्ञापन

चाईबासा : स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना को लेकर मंगलवार को नगर पर्षद के सभागार में रणनीति बनी. इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को स्वरोजगार के लिए ऋण देने का निर्णय लिया गया. चुने गए नये लाभुकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

रोजगार एवं स्वरोजगार योजना से जोड़कर लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जायेगा. बैठक में सामुदायिक संगठनकर्ता नीलमणि मंजुसा टोपनो ने योजना के तहत होने वाले कार्यो की जानकारी दी. इस योजना के अंतर्गत शहरी स्वरोजगार अनुदान (एकल), कौशल विकास कार्यक्रम, शहरी स्वरोजगार अनुदान (समूह), महिलाओं का बचत कोषीय अनुदान, शहरी समुदाय विकास संरचना, रोजगार व निर्माण कार्य, प्रशासनिक एवं अन्य खर्च और प्रचार एवं प्रसार आते हैं.

बैठक में नगर पर्षद अध्यक्षा नीला नाग, उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर, पार्षद नीतेश दोदराजका, डोमा मिंज, गंगा करवा, शंभू समंता, बेला जेराई, अजय लकड़ा, परविना सुल्ताना, कौशल्या देवी, रतना चक्रवर्ती, नगर पर्षद कर्मचारी मुन्ना आलम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola