संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ चिन्हित

Published at :27 Oct 2015 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ चिन्हित

चाईबासा : पंचायत चुनाव में चक्रधरपुर अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले 1103 बूथों के श्रेणी की समाहरणालय सभागार में सोमवार को समीक्षा की गयी है. उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की सूची को अंतिम रूप देने का काम किया गया. इस दौरान एसडीओ, डीएसपी, बीडीओ व […]

विज्ञापन

चाईबासा : पंचायत चुनाव में चक्रधरपुर अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले 1103 बूथों के श्रेणी की समाहरणालय सभागार में सोमवार को समीक्षा की गयी है. उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की सूची को अंतिम रूप देने का काम किया गया. इस दौरान एसडीओ, डीएसपी, बीडीओ व थाना प्रभारियों द्वारा संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन के बाद तैयार मतदान केंद्रों की सूची की समीक्षा की गयी.

बूथों को सांप्रदायिक व राजनैतिक आधार पर मूल्यांकन करते हुए उसकी संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी तय की गयी है. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को ताकीद की है कि कहा कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने में बूथों की पहचान काफी महत्वपूर्ण होगी. इसलिए निवार्चन पदाधिकारी मतदाता सूची में शत प्रतिशत मतदाताओं का फोटो दर्ज करायें. बैठक में बीते विधानसभा चुनाव के बाद फिलहाल बूथों की स्थिति, वहां तब और अब उपलब्ध सुविधाआें की जानकारी ली गयी़ चुनाव में मतदाताओं को होने वाली परेशानी पर भी विचार किया गया.

प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बूथों तक पहुंचने, इवीएम पहुंचाने के लिए बनाये गये रूट चाट, वैकल्पिक रूट चार्ट की भी समीक्षा की. मौके पर एसपी डॉ माइकल एस राज, अपर उपायुक्त जयकिशाेर, अनुमंडल पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंगे व बीडीओ तथा थानाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola