मुखिया के लिए 58 व वार्ड सदस्य पद के लिए 20 ने खरीदा फार्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2015 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : पंचायत चुनाव के शुक्रवार को सदर प्रखंड में नामांकन फार्म की बिक्री की गयी. मुखिया व वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 78 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदा. जिसमें मुखिया पद के लिए 58 व वार्ड सदस्य के लिए 20 उम्मीदवारों ने फार्म खरीदा. महिलाओं की सबसे अधिक भागीदारी दिखी. मुखिया पद के […]
विज्ञापन
चाईबासा : पंचायत चुनाव के शुक्रवार को सदर प्रखंड में नामांकन फार्म की बिक्री की गयी. मुखिया व वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 78 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदा. जिसमें मुखिया पद के लिए 58 व वार्ड सदस्य के लिए 20 उम्मीदवारों ने फार्म खरीदा. महिलाओं की सबसे अधिक भागीदारी दिखी.
मुखिया पद के लिए कुल 40 महिला व मात्र 28 पुरूष उम्मीदवार ही पर्चा खरीदा. वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए महिला 9 व 11 पुरूष उम्मीदवार ने पर्चा खरीदा. सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक फार्म बेचने का कार्य जारी रहा. इसके लिये प्रखंड प्रशासन की ओर से दो अलग-अलग काउंटर बनाये थे. एसटी, एससी व ओबीसी श्रेणी के मुखिया पद के उम्मीदवारों के लिये 125 रुपया फार्म का लिया जा रहा है.
जबकि सामान्य उम्मीदवार को 250 रुपये चुकाना पड़ रहा है. वहीं वार्ड सदस्य पद के लिये एसटी, एससी व ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवार से 50 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है. जबकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिये 100 रुपये की राशि रखी गयी है. सदर प्रखंड परिसर में नामांकन के पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किया गया था. प्रखंड परिसर को बांस से घेराबंदी कर नामांकन फार्म बेचा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




