सिंदूर खेल मां दुर्गा को दी विदाई

Published at :24 Oct 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
सिंदूर खेल मां दुर्गा को दी विदाई

चाईबासा : शहरवासियों ने मां दुर्गा को नम आंखों से शुक्रवार को विदाई दी. शहर में गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसके बाद प्रतिमाओं को नदी व तालाबों में विसर्जत किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने का मां को निमंत्रण भी दिया. सबसे पहले कुम्हारटोला की प्रतिमा की शोभा […]

विज्ञापन
चाईबासा : शहरवासियों ने मां दुर्गा को नम आंखों से शुक्रवार को विदाई दी. शहर में गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसके बाद प्रतिमाओं को नदी व तालाबों में विसर्जत किया गया.
इस दौरान श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने का मां को निमंत्रण भी दिया. सबसे पहले कुम्हारटोला की प्रतिमा की शोभा यात्रा निकली. इसी शहर के 20 से अधिक पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया.
अधिकतर शोभा यात्रा गांधी मैदान पहुंची थी. जहां हजारों की संख्या में जुटे शहर के लोगों ने एक साथ मां के विभिन्न रूपों के प्रतिमाओं का दर्शन किया. विसर्जन जलूस को लेकर शहर भर से माहौल बना हुआ था. पुलिस की ओर से विभिन्न जगहों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे. हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था. प्रतिमाओं के विसर्जन यात्रा में पुलिस पदाधिकारी तैनात थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola