रात 9.30 बजे यूनियन बैंक का सायरन बजा, पहुंची पुलिस

Published at :21 Oct 2015 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
रात 9.30 बजे यूनियन बैंक का सायरन बजा, पहुंची पुलिस

चाईबासा : चाईबासा के न्यू जैन मार्केट में स्थित यूनियन बैंक का सायरन सोमवार की रात 9.30 बजे अचानक बज उठा. कुछ देर तक बजने के बाद सायरन अपने आप बंद हो गया. सायरन बजने की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी अनिल सिंह घटना स्थल पहुंचे़ छानबीन करने के बावजूद सायरन बजने का कारणों का […]

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा के न्यू जैन मार्केट में स्थित यूनियन बैंक का सायरन सोमवार की रात 9.30 बजे अचानक बज उठा. कुछ देर तक बजने के बाद सायरन अपने आप बंद हो गया. सायरन बजने की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी अनिल सिंह घटना स्थल पहुंचे़ छानबीन करने के बावजूद सायरन बजने का कारणों का पता नहीं चल सका.

सूचना पाकर बैंक प्रबंधक मनोज कुमार भी तत्काल बैंक पहुंच गये. रात को बैंक खोलकर हर जगह तलाशी ली गयी. लेकिन कोई आपत्तिजनक स्थिति नहीं पायी गयी. माना जा रहा है बैंक में लगे सेंसर अलार्म सिस्टम के सामने किसी तरह का अवरोधक आने के कारण यह बज गया. बैंक प्रबंधक की ओर से सेंसर अलार्म सिस्टम को बंद कर फिर से चालू कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola