टुंगरी में बन रहा है चीन के मंदिर का मॉडल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2015 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा के टुंगरी में इस साल चीन के मंदिर की शक्ल का दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. लोगों में इसे लेकर उत्सुकता भरी हुई है. इस पंडाल की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए कपड़ों का नहीं बल्कि प्लाई और चार्ट का प्रयोग किया जा रहा है. पंडाल निर्माण […]
विज्ञापन
चाईबासा : चाईबासा के टुंगरी में इस साल चीन के मंदिर की शक्ल का दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. लोगों में इसे लेकर उत्सुकता भरी हुई है. इस पंडाल की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए कपड़ों का नहीं बल्कि प्लाई और चार्ट का प्रयोग किया जा रहा है. पंडाल निर्माण का लेने वाले वर्मा टेंट द्वारा इसके लिए बंगाल के कारीगरों को बुलाया गया है. जो कि इसे अभी आखरी रूप दे रहे हैं. यहां पर पिछले चौबीस सालों से पूजा का आयोजन किया जा रहा है. करीब दो सालों से थीम पंडाल बनाया जा रहा है.
यहां पर पूजा आयोजन कमेटी के प्रमुख संजय बासु एवं अनिल द्विवेदी हैं. पिछले चार पांच सालों से पूजा का उदघाटन् सांसद लक्ष्मण गिलुवा द्वारा किया जा रहा है. पंडाल के िनर्माण पर 5.50 लाख की लागत आयेगी. बनेगा. पंडाल में स्थापित होने वाली मां दुर्गा की बड़ी प्रतिमा के अलावा नौ रूपों में उनकी छोटी प्रतिमा भी दिखेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




