रूंगटा ग्रिड से जुड़ा चाईबासा सब-स्टेशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2015 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : बिजली ट्रांसमिशन जमशेदपुर के जीएम पांडे रमनीकांत सिन्हा ने कहा कि अब चाईबासा में कभी भी बिजली की समस्या नहीं होगी. रूंगटा सब-ग्रिड से चाईबासा शहर को 20 एमवी तक बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर ली गयी है. चाईबासा शहर को जरूरत से ज्यादा बिजली हमेशा उपलब्ध रहेगी. प्रदेश का चाईबासा पहला […]
विज्ञापन
चाईबासा : बिजली ट्रांसमिशन जमशेदपुर के जीएम पांडे रमनीकांत सिन्हा ने कहा कि अब चाईबासा में कभी भी बिजली की समस्या नहीं होगी. रूंगटा सब-ग्रिड से चाईबासा शहर को 20 एमवी तक बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर ली गयी है. चाईबासा शहर को जरूरत से ज्यादा बिजली हमेशा उपलब्ध रहेगी.
प्रदेश का चाईबासा पहला शहर होगा, जहां मांग से ज्यादा बिजली हम उपलब्ध करा पा रहे है. शुक्रवार को रूंगटा सब ग्रिड के 33 केवी डिस्ट्रीव्यूशन फीडर से चाईबासा सब स्टेशन को जोड़ने के कार्यक्रम का वे उद्घाटन करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि अब केनपोषी के साथ रूंगटा सब ग्रिड से भी शहर को बिजली मिलेगी.
जबकि उलीझारी सब ग्रिड दिसंबर से काम करना शुरू कर देगा. इसके शुरू होते ही चाईबासा के लिए बिजली का ओवर स्ट्रॉक उपलब्ध रहेगा तथा इसके आसपास के अंचलों को भी पर्याप्त बिजली मिलेगी. इस मौके पर चाईबासा अंचल के अधीक्षण अभियंता अरूण कुमार प्रसाद, राजेंद्र पांडे, सुरेश रूंगटा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




