तीन दिन तक मरीजों के बीच पड़ा रहा शव

Published at :16 Oct 2015 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन तक मरीजों के बीच पड़ा रहा शव

चाईबासा : सदर अस्पताल के महिला वार्ड में पिछले तीन दिन से पड़ा शव गुरुवार को हंगामे के बाद हटाया गया. यहां एक वृद्धा जानकी को उसके बेटे ने 29 सितंबर को भर्ती कराया था. महिला तांबो चौक की रहने वाली थी. महिला को कमजोरी की शिकायत थी. 13 दिन तक अस्पताल में उसका इलाज […]

विज्ञापन
चाईबासा : सदर अस्पताल के महिला वार्ड में पिछले तीन दिन से पड़ा शव गुरुवार को हंगामे के बाद हटाया गया. यहां एक वृद्धा जानकी को उसके बेटे ने 29 सितंबर को भर्ती कराया था. महिला तांबो चौक की रहने वाली थी. महिला को कमजोरी की शिकायत थी. 13 दिन तक अस्पताल में उसका इलाज चला. इस दौरान परिवार से मिलने कोई अस्पताल नहीं आया. अस्पताल के कर्मचारियों ने ही वृद्धा की देखभाल की.
12 अक्तूबर को महिला की मौत हो गयी. महिला वार्ड के कर्मचारियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी. लेकिन शव नहीं हटाया गया. वार्ड के अन्य मरीजों ने भी शव हटाने के लिए कहा. शव से बदबू आने लगी लेकिन मृतका का कोई परिजन सामने नहीं आया. चौथे दिन मरीजों के हंगामा के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव को कागजी कार्रवाई के बाद दफना दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola