कांड्रा से रांची तक बनेगी रेल लाइन

Published at :16 Oct 2015 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
कांड्रा से रांची तक बनेगी रेल लाइन

दपू रेलवे. डीआरएम राधेश्याम ने किया चक्रधरपुर का दौरा,कहा चक्रधरपुर मंडल अस्पताल में चिकित्सकों की होगी बहाली चक्रधरपुर : कांड्रा से रांची के बीच नयी रेलवे ट्रैक बनेगा. रेल लाइन परियोजना का सर्वेक्षण हो चुका है. इस रेल परियोजना से जुड़ी सर्वेक्षण रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी जा चुकी है. ये बातें दक्षिण पूर्व रेलवे […]

विज्ञापन
दपू रेलवे. डीआरएम राधेश्याम ने किया चक्रधरपुर का दौरा,कहा
चक्रधरपुर मंडल अस्पताल में चिकित्सकों की होगी बहाली
चक्रधरपुर : कांड्रा से रांची के बीच नयी रेलवे ट्रैक बनेगा. रेल लाइन परियोजना का सर्वेक्षण हो चुका है. इस रेल परियोजना से जुड़ी सर्वेक्षण रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी जा चुकी है. ये बातें दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक राधेश्याम ने गुरुवार को चक्रधरपुर दौरे के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर से रांची तक यात्री ट्रेन नहीं है, परंतु इसके विकल्प के तौर पर कई साधन हैं.
जीएम ने निकट भविष्य में चक्रधरपुर से रांची तक ट्रेनें चलायी जाने का आश्वासन दिया. रेल जीएम ने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर में स्थायी चिकित्सकों की घोर कमी है. चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी रेल अस्पतालों में शीघ्र ही चिकित्सकों की बहाली होगी. चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है. रेलवे अस्पताल का चिकित्सा शुल्क केंद्रीय सरकार के स्वास्थ्य सेवा (सीजीएचएस ) ने निर्धारित की है. शुल्क पर संशोधन करने में असमर्थता जतायी. इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
100 बेड के नये रेलवे अस्पताल का उदघाटन: महाप्रबंधक ने गुरुवार को चक्रधरपुर में नये रेलवे अस्पताल का उदघाटन किया. इस दौरान रेल जीएम अस्पताल में भरती पुरुष व महिला वार्ड के मरीजों से भी मिले और स्वास्थ्य सेवा की जानकारी ली. उन्होंने दो करोड़ की लागत से नये आधुनिक चिकित्सकीय उपकरण लगाने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola