पितृ तर्पण पूजन सामग्री वितरित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : ज्वेलर्स एसोसिएशन पश्चिम सिंहभूम द्वारा रोरो नदी के करणी माता मंदिर घाट पर पितृ तर्पण पूजन सामाग्री का वितरण किया गया. संस्था के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया की इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के साध्यतार्थ तील, जौ, चावल, घी, फूल, हवन सामाग्री, दीया, अगरबत्ती आदि का वितरण […]
विज्ञापन
चाईबासा : ज्वेलर्स एसोसिएशन पश्चिम सिंहभूम द्वारा रोरो नदी के करणी माता मंदिर घाट पर पितृ तर्पण पूजन सामाग्री का वितरण किया गया. संस्था के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया की इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के साध्यतार्थ तील, जौ, चावल, घी, फूल, हवन सामाग्री, दीया, अगरबत्ती आदि का वितरण किया. इस कार्यक्रम में दान स्वरूप प्राप्त राशि से संस्था द्वारा मुक बधीर विद्यालय जिला स्कूल चाईबासा में मूक बधिर बच्चों को दोपहर का भोजन कराया गया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसके उपरांत बच्चों के बीच बिस्कुट व चॉकलेट का भी वितरण किया गया. इस पुनित कार्य के लिए दिए दान के लिए अध्यक्ष विकास गुप्ता ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट किया है.
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अशोक गुप्ता, विकास गुप्ता, अमर फाल्के, विमल सामंता, शंभु पिरांजीवाला, मनीष पिरांजीवाला, राजेश पिरांजीवाला, संजीव कश्यप, ब्रजेश पिरांजीवाला, मनोहर लाल सोनार, सत्य नारायण सोनार, सनत दा, इंद्र प्रकाश पसारी, पवन पोद्दार गोपल बागड़ी, नीतीन वर्मा, डॉ एके गोस्वामी, पुना राय, परीतोष कुमार राय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




