18 पुलिस डेलिगेट प्रतिनिधियों का चयन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2015 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी के चुनाव में मतदान करने के लिए पश्चिम सिंहभूम जिला शाखा से 18 डेलिगेट का सोमवार को चयन किया गया. इसे लेकर राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता पुलिस लाइन में चुनाव संपन्न कराया गया. चुनाव में कुल 77 पुलिस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. इसमें दरोगा स्तर पर […]
विज्ञापन
चाईबासा : झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी के चुनाव में मतदान करने के लिए पश्चिम सिंहभूम जिला शाखा से 18 डेलिगेट का सोमवार को चयन किया गया. इसे लेकर राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता पुलिस लाइन में चुनाव संपन्न कराया गया. चुनाव में कुल 77 पुलिस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.
इसमें दरोगा स्तर पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, विकास कुमार शर्मा , रामेश्वर राम, अनिल कुमार सिंह, कृष्ण कुमार महतो, विनोद सिंह, बंदना उरांव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, हृदयानंद राम तथा जमादार स्तर पर अतिकुर रहमान, श्याम नाथ उरांव, विष्णुदेव सिंह, रामनाथ सिंह, अनिल कुमार यादव , उदय कुमार सिंह, बासुदेव दास, रामकृष्ण मुर्मू, तारकेश्वर प्रसाद का चयन किया गया. अतिकुर रहमान को सबसे अधिक मत मिले थे. केंद्रीय संघ का नॉमिनेशन सात नवंबर व चुनाव आठ नवंबर को रांची में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




