बीएड की फीस घटी

Published at :10 Oct 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
बीएड की फीस घटी

केयू : सिंडिकेट की बैठक में निर्णय चाईबासा : कोल्हान विवि ने इस सत्र से बीएड की फीस 1.40 लाख रुपये से घटा कर एक लाख रुपये करने का िनर्णय लिया है. विवि के बीएड कॉलेजों में अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. अब सामान्य व ओबीसी छात्रों को प्रति सेमेस्टर 25 हजार रुपये देने […]

विज्ञापन

केयू : सिंडिकेट की बैठक में निर्णय

चाईबासा : कोल्हान विवि ने इस सत्र से बीएड की फीस 1.40 लाख रुपये से घटा कर एक लाख रुपये करने का िनर्णय लिया है. विवि के बीएड कॉलेजों में अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी.

अब सामान्य व ओबीसी छात्रों को प्रति सेमेस्टर 25 हजार रुपये देने होंगे. इस तरह दो साल में एक लाख रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को प्रति सेमेस्टर 20 हजार रुपये (कुल 80 हजार रुपये) देने होंगे. नये पाठ्यक्रम के अनुसार नये सत्र 2015-17 से बीएड का कोर्स दो वर्ष का होगा. इसमें सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया है. दो वर्ष में चार सेमेस्टर होंगे. शुक्रवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की 31वीं सिंडिकेट मीटिंग में बीएड की फीस घटाने

– बीएड के छात्रों को दो साल में देने होंगे एक लाख रुपये

– सामान्य व ओबीसी के लिए 25 और एससी-एसटी के लिए 20 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर

– विश्वविद्यालय में इसी महीने आरंभ होगा बीएड नामांकन

– दो साल का होगा नया पाठ्यक्रम, चार सेमेस्टर होंगे

– विवि अधिनियम में संशोधन कॉलेज के लिए शहरी क्षेत्र में न्यूनतम 3 व ग्रामीण क्षेत्र 5 एकड़ भूखंड का प्रस्ताव मंजूर

– जैन मैनेजमेंट अकादमी जमशेदपुर को निरीक्षण समिति की शर्तों को एक माह में पूरा करने के बंधेज पर सत्र 2015-18 के लिए अस्थायी नवसंबंधन प्रस्ताव पर स्वीकृति

– शिबू रंजन खां मेमोरियल डिग्री कॉलेज, चाकुलिया को निरीक्षण समिति की शर्तों को पूरा करने के बंधेज पर सत्र 2015-18 के लिये अस्थायी नवसंबंधन को स्वीकृति

– अवध डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमशेदपुर को एमडीएस के लिए शैक्षणिक सत्र 2015-16 के निरीक्षण के लिए स्वीकृति

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola