टाइम फ्रेम में पुलिस पूरी करेगी जांच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : संगीत अपराध से जुड़े मामलों को निर्धारित समय अवधि में पुलिस अंजाम तक पहुंचायेगी. इसके लिए पुलिस अफसरों की जिम्मेदारी तय की जायेगी. हर माह एसपी दो ऐसे मामलों का चयन करेंगे. डीएसपी, इंसपेक्टर व थाना प्रभारी एक-एक मामलों का चयन करेंगे. इसके बाद उन मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराने के लिए […]
विज्ञापन
चाईबासा : संगीत अपराध से जुड़े मामलों को निर्धारित समय अवधि में पुलिस अंजाम तक पहुंचायेगी. इसके लिए पुलिस अफसरों की जिम्मेदारी तय की जायेगी. हर माह एसपी दो ऐसे मामलों का चयन करेंगे. डीएसपी, इंसपेक्टर व थाना प्रभारी एक-एक मामलों का चयन करेंगे. इसके बाद उन मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी व आवश्यक कदम उठाये जायेंगे.
चिन्हित मामलों पर नजर रखी जायेगी. उन मामले जुड़े लोगों की गवाही जल्द सुनिश्चत कराते हुए अधिकारी मामले की प्रगति पर नजर रखेंगे. इस तरह अपराधियों की सजा सुनिश्चत करायी जायेगी ताकि ये लोग समाज में न खुले नहीं रह सके. बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी ने नये प्लान का खुलासा किया.
पंचायत चुनाव व दुर्गा पूजा में रद्द रहेगी छुट्टियां
क्राइम मीटिंग के दौरान आगामी पंचायत चुनाव व पूजा को लेकर विशेष तैयारी की समीक्षा की गयी. इस दौरान पुलिस अफसरों की छुट्टी रद्द करने. संगीन जगहों की पहचान करने. दागियों की गतिविधियों पर निगाह रखने. सुरक्षा इंतेजाम की रेखांकित तैयारियों पर चर्चा की गयी. पूजा व चुनाव को शांति के साथ संपन्न कराने पर बल दिया गया.
सितंबर माह में 73 मामले दर्ज 103 का हुआ निष्पादन
एसपी ने बताया कि सितंबर माह में जिले में 73 मामले दर्ज हुए. 30 मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी. जबकि 103 मामलों का निष्पादन किया गया. 8 मामले हत्या के सामने आये. चोरी के 13 व 8 बलात्कार के मामले हुए. वारंट के बल पर 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबकि विभिन्न मामले में 44 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें पांच उग्रवादी शामिल है. चार पिस्तौल, तीन केन बम, 21 जब्त किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




