परिजनों से बिछड़े बच्चे

चक्रधरपुर : रांची-चाईबासा मुख्यमार्ग एनच 75 इ स्थित टाउनकाली मंदिर के समीप सोमवार को एक तीन वर्षीय बच्चा व दो वर्षीय बच्ची रोते हुए मिले. दोनों बच्चे अपना नाम नहीं बता पा रहे है. बच्चों को लेकर स्थानीय युवकों ने उनके परिजनों की काफी खोजबीन शुरू की. लेकिन परिजन नहीं मिले. इसके बाद युवकों ने […]
चक्रधरपुर : रांची-चाईबासा मुख्यमार्ग एनच 75 इ स्थित टाउनकाली मंदिर के समीप सोमवार को एक तीन वर्षीय बच्चा व दो वर्षीय बच्ची रोते हुए मिले. दोनों बच्चे अपना नाम नहीं बता पा रहे है. बच्चों को लेकर स्थानीय युवकों ने उनके परिजनों की काफी खोजबीन शुरू की. लेकिन परिजन नहीं मिले. इसके बाद युवकों ने बच्चों को देर शाम चक्रधरपुर थाने को सौंप दिया.
जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे एचएच 75 ई स्थित एक नाश्ते के दुकान के पास रो रहे थे. इस क्रम में युवक सुभम बर्मन, अमन साव, रवि कुमार, अमीत सिंह, हर्ष खिरवाल, विकास सिंह नाश्ते करने दुकान पहुंचे तो रोते हुए बच्चों को देखा. एक बच्चे की उम्र तीन साल व दूसरी बच्ची की उम्र 2 साल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




