33 परीक्षार्थी एक वर्ष के लिए निष्काषित

Published at :02 Oct 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
33 परीक्षार्थी एक वर्ष के लिए निष्काषित

चाईबासा : कोल्हान विश्व विद्यालय में गुरुवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें स्नातक पार्ट वन परीक्षा की उतर पुस्तिका के मूल्यांकन संबंधी निर्णय लिया गया. वहीं स्नातकोत्तर पार्ट-2 परीक्षा 2015 में सम्मिलित 13 परीक्षार्थियों को उड़नदस्ता टीम तथा केन्द्र अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कदाचार करने के आरोप में सभी […]

विज्ञापन
चाईबासा : कोल्हान विश्व विद्यालय में गुरुवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें स्नातक पार्ट वन परीक्षा की उतर पुस्तिका के मूल्यांकन संबंधी निर्णय लिया गया. वहीं स्नातकोत्तर पार्ट-2 परीक्षा 2015 में सम्मिलित 13 परीक्षार्थियों को उड़नदस्ता टीम तथा केन्द्र अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कदाचार करने के आरोप में सभी अभिलेखों को जांच कर एक वर्ष के लिये निष्कासित करने का निर्णय लिया गया.
इसी प्रकार बीटेक प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में सम्मिलित 21 परीक्षार्थियों के कदाचार करने के संबंध में उड़नदस्ता टीम तथा केन्द्राधिक्षक के द्वारा दिये गये अभिलेखों की जांचकर 20 परीक्षार्थियों को 1 वर्ष के लिये निष्कासित किया गया है. एक परीक्षार्थी को साक्ष्य के अभाव में औपबन्धिक रूप से 6 सेमेस्टर में बैठने के लिए अनुमति प्रदान की गयी है.
सत्र 2014-18 के लिए बीडीएस के प्रथम वर्ष के छात्रों का औपबंधिक रूप से तथा महाविद्यालय के द्वारा अंडरटेकिंग लेकर पंजीयन तथा परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला माहंती, कुलसचिव डॉ एससी दास, डीन डॉ बीएम मिश्रा, साइंस डीन डॉ केसी डे, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ एम यादव, सोशल साइंस डीन डॉ आशा मिश्रा व परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola