77 टावरों का स्थान बदलने का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2015 11:18 PM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : बीएसएनएल की ओर से पूरे पश्चिमी सिंहभूम में 121 मोबाइल टावर लगाया जाना है. इस दिशा में सभी 121 स्थानों के लिए प्रशासन ने एनओसी दे दिया था. 121 में से 11 जगह टावर लगा दिये गये हैं. 44 स्थानों पर कार्य चल रहा है. शेष 77 स्थानों पर अभी टावर लगाने का […]
विज्ञापन
चाईबासा : बीएसएनएल की ओर से पूरे पश्चिमी सिंहभूम में 121 मोबाइल टावर लगाया जाना है. इस दिशा में सभी 121 स्थानों के लिए प्रशासन ने एनओसी दे दिया था. 121 में से 11 जगह टावर लगा दिये गये हैं. 44 स्थानों पर कार्य चल रहा है. शेष 77 स्थानों पर अभी टावर लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है. इन 77 स्थानों पर सव्रे में पाया गया कि उन स्थानों पर बिजली नहीं है.
नेट कनेक्टिविटी भी नहीं है. सड़क की स्थिति ठीक नहीं है. यह सव्रे रिपोर्ट शनिवार को उपायुक्त अबुबक्कर सिदद्ीख के समक्ष पेश की गयी. डीसी ने 77 टावरों के स्थान का परिवर्तन करने का आदेश दिया. 10 दिनों के अंदर नये स्थल का चयन करने का डीसी ने आदेश दिया. डीसी के चैंबर में आयोजित हुई इस बैठक में डीडीसी अनिल राय, एडीसी अजीतशंकर तथा बीएसएनएल के अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




