एलेप्पी-टाटा ट्रेन से गिर प बंगाल के यात्री की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jul 2015 11:49 PM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर/बड़ाबांबो : ट्रेन के पांवदानी में बैठ कर सफर कर रहे एक यात्री की गिरकर मौत हो गयी. पश्चिम बंगाल का एक यात्री देवरंजन दे (40) एलेप्पी-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन के पांवदानी पर बैठ कर सफर कर रहा था. बड़ाबांबो-राजखरसावां के बीच किमी संख्या 296/26 पर यात्री ट्रेन से गिर गया. यह घटना शुक्रवार सुबह साढ़े […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर/बड़ाबांबो : ट्रेन के पांवदानी में बैठ कर सफर कर रहे एक यात्री की गिरकर मौत हो गयी. पश्चिम बंगाल का एक यात्री देवरंजन दे (40) एलेप्पी-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन के पांवदानी पर बैठ कर सफर कर रहा था.
बड़ाबांबो-राजखरसावां के बीच किमी संख्या 296/26 पर यात्री ट्रेन से गिर गया. यह घटना शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे की है. एलेप्पी से टाटा आ रही ट्रेन से यात्री देवरंजन दे बोगी के पांवदानी से गिर गया. इससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आयी और एक हाथ कट गया. उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक के जेब में वाहन लाइसेंस मिला है, जिससे उसकी पहचान देवरंजन दे के रुप में हुई.
ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर
जमशेदपुर. जुगसलाई गौरी शंकर रोड गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो इरशाद शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया. परिजनों ने उसे एमजीएम में भर्ती कराया. इरशाद ने बताया कि वह शौच करने के लिए रेलवे लाइन के किनारे गया था. उसी दौरान आ रही ट्रेन के झटके से वह दूर जा गिरा, जिससे उसका पैर टूट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




