डायन मामला : हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार

Published at :14 Jul 2015 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
डायन मामला : हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार

गोइलकेरा : शनिवार की रात डायन कहकर लाजोरा की पुनामी जामुदा की नृशंस हत्या करने वाले पांच आरोपी को गोइलकेरा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. पांचों गिरफ्तार दो परिवार के लोग हैं. पुलिस ने डायन हत्या के मामले में लाजोरा गांव के ठाकुर जामुदा, सिंगराय जामुदा, सोमाराम जामुदा(तीनों भाई), लालसिंह जामुदा व दोलो […]

विज्ञापन
गोइलकेरा : शनिवार की रात डायन कहकर लाजोरा की पुनामी जामुदा की नृशंस हत्या करने वाले पांच आरोपी को गोइलकेरा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. पांचों गिरफ्तार दो परिवार के लोग हैं.
पुलिस ने डायन हत्या के मामले में लाजोरा गांव के ठाकुर जामुदा, सिंगराय जामुदा, सोमाराम जामुदा(तीनों भाई), लालसिंह जामुदा व दोलो जामुदा हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी पतरस नाग ने कहा की पिछले एक वर्ष से ये पांचों मृतक पुनामी को डायन कहा करते थे.
हत्या वाले दिन भी हत्या से एक घंटे पूर्व पांचों ने मृतका के बड़े बेटे किनु जामुदा व उसकी मां पुनामी को तीर धनुष से मार देने की बात कह रहे थे. उसके एक घंटे बाद ही रात करीब 9 से 10 बजे के बीच पांचों ने पुनामी को घर से बाहर निकालकर धारदार हथियार से काट डाला. पांचों आरोपियों का कहना था की डायन पुनामी के कारण उनके बच्चे बराबर बीमार रहते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola