मनोहरपुर : पुल से गिरी बस, एक की मौत

Published at :08 Jul 2015 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
मनोहरपुर : पुल से गिरी बस, एक की मौत

मनोहरपुर/चिरिया. मनोहरपुर-छोटानागरा सड़क मार्ग पर मंगलवार की सुबह नोवामुंडी से मनोहरपुर आने के क्रम में छोटानागरा थानांर्तगत छोटा जामकुंडिया के समीप लक्ष्मीरथ बस पुल से नीचे गिर गयी. इससे घटनास्थल पर ही मनोहरपुर के दाउतुम्बा निवासी गौरी देवी(45) की मौत हो गयी, जबकि चार महिलाओं समेत कुल छह लोग घायल हो गये. लक्ष्मीरथ बस (बीआरपी […]

विज्ञापन
मनोहरपुर/चिरिया. मनोहरपुर-छोटानागरा सड़क मार्ग पर मंगलवार की सुबह नोवामुंडी से मनोहरपुर आने के क्रम में छोटानागरा थानांर्तगत छोटा जामकुंडिया के समीप लक्ष्मीरथ बस पुल से नीचे गिर गयी. इससे घटनास्थल पर ही मनोहरपुर के दाउतुम्बा निवासी गौरी देवी(45) की मौत हो गयी, जबकि चार महिलाओं समेत कुल छह लोग घायल हो गये.
लक्ष्मीरथ बस (बीआरपी /2104) नोवामुंडी-गुमला (भाया मनोहरपुर) चलती है. बस के चालक सुकरा साहू के मुताबिक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर को बचाने के क्रम में अचानक ब्रेक लगाने से बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गयी. दुर्घटना के समय बस तीन नंबर गेयर पर चल रही थी.
अचानक ब्रेक इस्तेमाल करने पर अगले पहिये का ब्रेक लग गया, जबकि पिछले चक्के के ब्रेक ने काम नहीं किया. इससे बस पुल से सीधे नीचे गिर गयी. बस के खलासी मकरु उरांव को हल्की चोट आयी है, गुमला निवासी गुचूवा नामक कंडक्टर के सिर में गंभीर चोट लगी है. घायलों का इलाज मनोहरपुर के केंद्र में किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल नोवामुंडी निवासी प्रदीप कुमार साहू(45), कंडक्टर गुचूवा(22), रासमति को प्राथमिक इलाज के बाद राउरकेला रेफर कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola