कूड़ा फेंकने की भी जमीन नहीं

Published at :30 Sep 2013 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
कूड़ा फेंकने की भी जमीन नहीं

– मनोजकुमार – कचरा ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना अधर में चाईबासा : चाईबासा शहर का कूड़ा फेंकने के लिए शीघ्र जमीन का बंदोबस्त नहीं हुआ, तो यहां की सड़कें कूड़ों के ढेर से पट जायेगी. कारण कि अभी मधु बाजार की जिस जमीन में शहर की विभिन्न गलियों और सड़कों का कूड़ा फेंका जा […]

विज्ञापन

– मनोजकुमार –

कचरा ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना अधर में

चाईबासा : चाईबासा शहर का कूड़ा फेंकने के लिए शीघ्र जमीन का बंदोबस्त नहीं हुआ, तो यहां की सड़कें कूड़ों के ढेर से पट जायेगी. कारण कि अभी मधु बाजार की जिस जमीन में शहर की विभिन्न गलियों और सड़कों का कूड़ा फेंका जा रहा है, वहां अब कूड़ा फेंकने के लिए जमीन नहीं रह गयी है.

रहीसही कसर सोमोपंचो गांव के ग्रामीणों ने शहर का कूड़ा स्टोर कर वहां कचरा ट्रीटमेंट प्लांट योजना के लिए जमीन देने से इनकार कर पूरी कर दी है. नगर पर्षद ने इस गांव की आठ एकड़ सरकारी जमीन में शहर का कूड़ा स्टोर कर वहां 12 करोड़ 69 लाख की लागत से कचरा ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना बनायी थी.

इस मद में नगर पर्षद को पांच करोड़ रुपये भी प्राप्त हैं. नगर पर्षद के अनुसार शहर से रोज 12 टन कचरे का उठाव किया जाता है. अगर जमीन शीघ्र नहीं मिल पायी, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी भयावह होगी.

अब क्या करेगा नगर पर्षद

सोमोपंचो गांव के ग्रामीणों की ओर से जमीन के लिए मनाही करने के बाद सरकारी जमीन नहीं मिलने पर नगर पर्षद निजी जमीन की खरीदारी करेगा. इसके लिए अखबारों में विज्ञापन निकाला जायेगा. आठ एकड़ की जमीन में प्राकृतिक कचरे से खाद बनाया जायेगा. साथ ही मानव जनित कचरे का भी उपचार किया जायेगा. आठ फिट बाउंड्री वाल दिया जायेगा. कचरे को ढक कर रखने की व्यवस्था होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola