जेल अदालत में तीन की रिहाई

चाईबासा : ला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में रविवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चाईबासा के न्यायालय से जीआर वाद (संख्या-284/2004) के आरोपी को 1000 रुपये दंड की सजा सुनायी. जबकि अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर चाईबासा पार्थ सारथी घोष की अदालत से जीआर वाद (संख्या-719/2014) […]
चाईबासा : ला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में रविवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चाईबासा के न्यायालय से जीआर वाद (संख्या-284/2004) के आरोपी को 1000 रुपये दंड की सजा सुनायी.
जबकि अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर चाईबासा पार्थ सारथी घोष की अदालत से जीआर वाद (संख्या-719/2014) के आरोपी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चाईबासा लुसी सुसेन तिग्गा के न्यायालय से जीआर वाद (संख्या 411/2001) के आरोपी को रिहा कर दिया गया.
जेल अदालत प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में हुई. इसमें सचिव संजय कुमार, न्यायाधीश रमाशंकर सिंह, अजरुन साव, पार्थ सारथी घोष, लुसी सुसेन तग्गा समेत कारा अधीक्षक व जेलर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




