पुलिस पर मजदूरों ने की तीरों की बारिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

झींकपानी में एसीसी ठेका मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन झींकपानी : झींकपानी के एसीसी में चल रहे ठेका मजदूरों का आंदोलन हिंसक रूप लेने लगा है. जी ब्लॉक खदान नीमडीह (टोंटो) में गुरुवार को प्रशासन द्व़़ारा पानी सप्लाई शुरू करवाये जाने से ठेका मजदूर व ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर तीर से हमला बोल दिया. ग्रामीणों […]
विज्ञापन
झींकपानी में एसीसी ठेका मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन
झींकपानी : झींकपानी के एसीसी में चल रहे ठेका मजदूरों का आंदोलन हिंसक रूप लेने लगा है. जी ब्लॉक खदान नीमडीह (टोंटो) में गुरुवार को प्रशासन द्व़़ारा पानी सप्लाई शुरू करवाये जाने से ठेका मजदूर व ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर तीर से हमला बोल दिया.
ग्रामीणों ने तीर से झारखंड पुलिस के जवान सुरेश मानकी को मारने की कोशिश की. तीर उसके सीने में धंसता तो जान तक चली जाती. पुलिसकर्मी के कपड़े में तीर जा फंसी. ग्रामीणों के तीर चलाये जाने के बाद पुलिस ने लाठियां भांजी. पुलिस के लाठी चार्ज के बाद ग्रामीण तितर- बितर हो गये. यह घटना दिन के चार बजे के आसपास की है. पुलिस नेइस दौरान अमर लागुरी, सतारी खंडाइत, पुतकर हेस्सा, सिकंदर बलमुचु व भोज बलमुचु को हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के अनुसार झींकपानी ब्लॉक स्थित खदान में प्रशासन के आग्रह पर एसीसी प्रबंधन के पदाधिकारी वार्ता के लिये पहुंचे थे. पर आंदोलन कर रहे ग्रामीण वार्ता को तैयार नहीं हुए. ग्रामीणों की मांग थी कि गिरफ्तार चार लोग कोदमा होनहागा, अशोक साह, जोसेफ मुंडा व हेम्स मुंडा को रिहा किया जाये व अन्य पर जो केस हुआ है, उसे वापस लिया जाये. ग्रामीण की जिद से प्रबंधन के साथ वार्ता नहीं हो पायी. इस बीच प्रशासन ने पानी सप्लाई शुरू कराया.
रास्ते बंद कर दिये
पानी सप्लाई होने के बाद ग्रामीणों ने उलझते हुए पुलिस पर ही हमला बोल दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने जी ब्लॉक खदान जाने वाले रास्ते को पत्थरों से बंद कर दिया. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण भी थोड़ी दूरी पर डटे हुए थे.
मौके पर टोंटो प्रखंड विकास पदाधिकारी बिमल कच्छप, झींकपानी अंचलाधिकारी केके मुंड, झींकपानी पुलिस निरीक्षक केदारानाथ राम, टोंटो थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह व झींकपानी थना प्रभारी संजय कुमार झा पुलिस बल के साथ जमे हुए थे. जानकारी मिलने पर सदर चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार दुबे भी झींकपानी पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




