मुख्यमंत्री ने अफसरों से पूछा बतायें क्या चाहती है जनता

Published at :19 Jun 2015 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अफसरों से पूछा बतायें क्या चाहती है जनता

चाईबासा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोल्हान के तीनों जिलों के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे प्लान तथा विकास कार्यो की गुरुवार को समीक्षा की. समाहरणालय सभागार में तमाम अफसरों से एक-एक कर पूछा कि जनता क्या चाहती है. विकास योजनाएं, जनता की अपेक्षाएं, और क्या किया जा सकता है, प्रशासन और क्या करेगा, […]

विज्ञापन
चाईबासा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोल्हान के तीनों जिलों के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे प्लान तथा विकास कार्यो की गुरुवार को समीक्षा की. समाहरणालय सभागार में तमाम अफसरों से एक-एक कर पूछा कि जनता क्या चाहती है. विकास योजनाएं, जनता की अपेक्षाएं, और क्या किया जा सकता है, प्रशासन और क्या करेगा, इस पर अधिकारियों से बात की.
मौके पर आयुक्त अरुण, डीआइजी आरके धान, पूर्वी तथा पश्चिमी सिंहभूम के डीसी व एसपी तथा विभिन्न विभागों के प्रमंडलस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.
सीएम ने थपथपायी अधिकारियों की पीठ
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोल्हान के अफसरों की पीठ थपथपायी. कहा कि पूर्वी सिंहभूम के डीसी व एसपी अच्छा कार्य कर रहे हैं. ये लोग जनता के बीच जा रहे हैं. सुरक्षा और विकास का कार्य शुरू हो गया है.
एएनएम को सीएम ने पढ़ाया कर्तव्य का पाठ
मुख्यमंत्री ने समाहरणालय सभागार में 107 एएनएम को स्थायी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया. सीएम ने एएनएम को बताया कि उनकी नियुक्ति जन सेवा के लिए हो रही है. पूछा भी कि उनकी नियुक्ति क्यों हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola