बेकाबू ट्रक ने दो को कुचला

Published at :16 Jun 2015 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने दो को कुचला

किरीबुरू : किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर सैडल गेट मोड़ पर सोमवार तड़के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक राजकुमार चांपिया (32) पिता चुन्नीलाल चांपिया एवं अंकित चांपिया (16) पिता सोमनाथ चांपिया) बराइबुरू गांव के निवासी थे. दुर्घटना के बाद ट्रक (जेएच05-बीडी-7530) के चालक […]

विज्ञापन
किरीबुरू : किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर सैडल गेट मोड़ पर सोमवार तड़के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक राजकुमार चांपिया (32) पिता चुन्नीलाल चांपिया एवं अंकित चांपिया (16) पिता सोमनाथ चांपिया) बराइबुरू गांव के निवासी थे.
दुर्घटना के बाद ट्रक (जेएच05-बीडी-7530) के चालक ने समीप स्थित आइआरबी कैंप के पास वाहन खड़ा कर स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया. ट्रक की चपेट में आने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और युवकों का शव क्षतविक्षत होकर सड़कों पर बिखर गया. दोनों मृतक की आंख बाहर आ गयी थी, सिर का हिस्सा चारों तरफ बिखर गया. पुलिस ने बताया कि दोनों महुआ शराब का धंधा करते थे.
मृतक के कान में हेड फोन भी लगा था. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का हाल बुरा था. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola