बीच सड़क में ही खड़ी कर दी दीवार, पथ निर्माण कार्य बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में स्थित अंचल कॉलोनी में विधायक निधि से दामोदर गागराई के घर से दीनदयाल सामाड के घर तक 400 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण के लिए आठ जून को विधायक शशि भूषण सामाड ने शिलान्यास किया था. लेकिन जमीन मालिक जोनी मंडल ने सड़क के बीच एक […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में स्थित अंचल कॉलोनी में विधायक निधि से दामोदर गागराई के घर से दीनदयाल सामाड के घर तक 400 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण के लिए आठ जून को विधायक शशि भूषण सामाड ने शिलान्यास किया था.
लेकिन जमीन मालिक जोनी मंडल ने सड़क के बीच एक दीवार देकर सड़क निर्माण कार्य बंद करा दिया है. इस संबंध में विधायक शशि भूषण सामाड ने जांच के लिए नगर पर्षद कार्यालय को लिखित रूप से दिया.
जिसके बाद नगर पर्षद के जेई जिआउल हक व प्रधान लिपिक बीके रवानी के जांच करने के लिए अंचल कॉलोनी में बन रहे पीसीसी सड़क की जांच की. जांच के दौरान विधायक के पत्र में लिखे गये अनुसार सड़क के बीच एक दीवार देकर सड़क निर्माण कार्य को बंद कराया गया है. जेई जिआउल हक ने कहा कि जोनी मंडल को दीवार हटाने की नोटिस दी गयी है. साथ ही नगर पर्षद ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना में भी दी है.
सरकारी कार्य में बाधा डालने पर होगी कारवाई
सरकारी कार्य में बाधा डालने पर कानूनी कारवाई की जायेगी. जमीन मालिक ने जमीन बेचा है. जमीन बेचने पर रास्ता छोड़ना अनिवार्य है. जमीन मालिक शीघ्र दीवार हटायें नहीं तो तो कानूनी कारवाई की जायेगी
शशि भूषण सामाड, विधायक ,चक्रधरपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




