बाराती वाहन पलटा, चार की मौत

गम्हरिया : गालूडीह से बड़ाबांबो (चक्रधरपुर) बारात जा रही पिकअप वैन (जेएच 05 एन 5530) कांड्रा और कोलेबिरा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. गोपीडीह के पास हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग घायल हो गये. घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें सरायकेला सदर […]
गम्हरिया : गालूडीह से बड़ाबांबो (चक्रधरपुर) बारात जा रही पिकअप वैन (जेएच 05 एन 5530) कांड्रा और कोलेबिरा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. गोपीडीह के पास हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग घायल हो गये. घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें सरायकेला सदर अस्पताल से एमजीएम रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरा पिक अप वैन गोपीडीह के पास
पहले एक बस से टकरायी और फिर अनियंत्रित होकर पलट गयी और घिसटाते हुए सड़क किनारे बने शत्रुघ्न मंडल के घर में जा घुसा. ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी. जिसके बाद 10 मिनट के भीतर मेटाल्सा, डीआडीसीएल, आरकेएफएल के सात एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गये. ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल सरायकेला भेजा गया.
जहां दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जमशेदपुर भेज दिया गया. हादसे में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. पिकअप वैन में ज्यादातर बैंड-बाजा पार्टी के लोग सवार थे. मृतकों में एक दूल्हे का चचेरा भाई भी बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




