पांच वर्ष से पीएलएफआइ से जुड़ा है राम

Published at :12 Jun 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
पांच वर्ष से पीएलएफआइ से जुड़ा है राम

चाईबासा : बंदगांव थाना क्षेत्र के कोनेसिया से गिरफ्तार पीएलएफआइ नक्सली राम आपाटगाढ़ा की गिरफ्तारी को पश्चिम सिंहभूम पुलिस महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रही है. पांच सालों से नक्सली संगठन पीएलएफआइ से राम जुड़ा हुआ था. उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में तीन मामले दर्ज है. जिनमें हत्या, लूट व नक्सली मामला शामिल है.पूर्व भी […]

विज्ञापन
चाईबासा : बंदगांव थाना क्षेत्र के कोनेसिया से गिरफ्तार पीएलएफआइ नक्सली राम आपाटगाढ़ा की गिरफ्तारी को पश्चिम सिंहभूम पुलिस महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रही है. पांच सालों से नक्सली संगठन पीएलएफआइ से राम जुड़ा हुआ था.
उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में तीन मामले दर्ज है. जिनमें हत्या, लूट व नक्सली मामला शामिल है.पूर्व भी पुलिस के हाथों वह गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन उस पर चल रहे मामलों में सुनवाई के दौरान वह कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण फरार घोषित हो गया था. जिला पुलिस को नौ जून को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ का कोई नक्सली कोनेसिया गांव आने वाला है.
जिला पुलिस ने सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के साथ गांव को घेर लिया था, लेकिन क्षेत्र में राम की दहशत के कारण ग्रामीणों का सहयोग पुलिस को नहीं मिला था. यहां तक खुद राम अपनी नकली पहचान पत्र के जरिये जांच के दौरान एक दफा पुलिस को चकमा दे दिया था. हालांकि इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार करने में कामयाब रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola