चाईबासा के सदर बीडीओ से मांगी तीन लाख की लेवी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2015 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : एसएमएस के जरिये चाईबासा सदर के बीडीओ मुकेश मछुवा से तीन लाख रुपये की लेवी मांगी गयी है. बीडीओ की शिकायत पर मुफस्सिल पुलिस एसएमएस भेजे गये नंबर को खंगाल रही है. बीडीओ को उनके मोबाइल पर यह एसएमएस 21 मई की दोपहर 2 बजे 9835711846 नंबर से भेजा गया था. एसएमएस में […]
विज्ञापन
चाईबासा : एसएमएस के जरिये चाईबासा सदर के बीडीओ मुकेश मछुवा से तीन लाख रुपये की लेवी मांगी गयी है. बीडीओ की शिकायत पर मुफस्सिल पुलिस एसएमएस भेजे गये नंबर को खंगाल रही है.
बीडीओ को उनके मोबाइल पर यह एसएमएस 21 मई की दोपहर 2 बजे 9835711846 नंबर से भेजा गया था. एसएमएस में लिखा गया था कि देखो बहुत तुम कमाये हो, अब हमें भी कुछ दो, ज्यादा नहीं तीन लाख, नहीं तो आपको मार दिया जायेगा, तीन दिन के भीतर पैसा भेजो नहीं तो मरोगे. पहले तो बीडीओ मछुआ ने इस मैसेज को गंभीरता से नहीं लिया.
लेकिन बाद में अधिकारियों की सलाह पर इसकी सूचना बीडीओ ने आठ जून को मुफस्सिल थाना में दर्ज करायी. पुलिस की प्रारंभिक जांच में भेजे गये एसएमएस का मोबाइल नंबर अभी स्वीच ऑफ आ रहा है. पुलिस सिम नंबर, जिसके नाम से जारी किया गया है उसे आरोपी मान कर जांच को आगे बढ़ा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




