टाटा कॉलेज में भरवाया जा रहा घोषणा पत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : टाटा कॉलेज चाईबासा ने विद्यार्थियों की कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य करने की पहल शुरू कर दी है. नयी पहल में इंटरमीडिएट व स्नातक पार्ट वन के विद्यार्थियों से दाखिला से पूर्व नामांकन फार्म के साथ घोषणा पत्र भी भरवाया जा रहा है. घोषणा पत्र में यह स्पष्ट उल्लेखित है कि […]
विज्ञापन
चाईबासा : टाटा कॉलेज चाईबासा ने विद्यार्थियों की कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य करने की पहल शुरू कर दी है. नयी पहल में इंटरमीडिएट व स्नातक पार्ट वन के विद्यार्थियों से दाखिला से पूर्व नामांकन फार्म के साथ घोषणा पत्र भी भरवाया जा रहा है.
घोषणा पत्र में यह स्पष्ट उल्लेखित है कि यदि विद्यार्थी कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज नहीं करता है तो उसे परीक्षा फार्म भरने नहीं दिया जायेगा. इसके लिए जिम्मेदार स्वयं विद्यार्थी ही होंगे. घोषण पत्र में अभिभावक व विद्यार्थी का हस्ताक्षर अनिवार्य है. बिना हस्ताक्षर के घोषणा पत्र को अमान्य कर दिया जा रहा. कोल्हान विवि का यह पहला कॉलेज है जो नामांकन से पूर्व ही 75 प्रतिशत उपस्थित का घोषणा पत्र भरवा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




