दुर्घटना में 10वीं के छात्र की मौत

साइकिल से घर लौट रहा था कल्याण, बाइक ने मारी ठोकर मनोहरपुर : मनोहरपुर में एक सड़क दुर्घटना में ईश्वर पाठक उच्च विद्यालय के 10 कक्षा के छात्र की मौत सोमवार को हो गयी. गोइलकेरा थाना अंतर्गत सेरेंगदा गांव निवासी बिरसा लोमगा का पुत्र कल्याण लोमगा सोमवार की सुबह स्कूल से मनीपुर स्थित अपने घर […]
साइकिल से घर लौट रहा था कल्याण, बाइक ने मारी ठोकर
मनोहरपुर : मनोहरपुर में एक सड़क दुर्घटना में ईश्वर पाठक उच्च विद्यालय के 10 कक्षा के छात्र की मौत सोमवार को हो गयी. गोइलकेरा थाना अंतर्गत सेरेंगदा गांव निवासी बिरसा लोमगा का पुत्र कल्याण लोमगा सोमवार की सुबह स्कूल से मनीपुर स्थित अपने घर साइकिल से लौट रहा था.
इस क्रम में मनोहरपुर के लाइनपार स्थित कुमार मेडिकल हॉल के समीप सामने से आ रहे राकेश पति की बाइक(ओआर 14 टी/ 5391) से सीधी टक्कर हो गयी. जिससे छात्र कल्याण लोमगा बुरी तरह घायल हो गया. छात्र के नाक व मुंह से भारी मात्र में खून बहने लगा. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कल्याण को अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने पर ईश्वर पाठक उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या सुरेन ने अस्पताल पहुंच कर कल्याण को देखा और इसकी सूचना अभिभावकों को भिजवायी. इस दौरान मनोहरपुर सीएचसी में प्रारंभिक इलाज के बाद राउरकेला रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के कारण बने बाइक चालक राकेश के परिजन कल्याण को राउरकेला के आइजीएच अस्पताल ले गये.
जहां चिकित्सकों ने कल्याण को मृत घोषित कर दिया. खबर लिखे जाने तक मृत छात्र का शव स्थानीय सीएचसी में रखा गया था. दूसरी ओर मनोहरपुर थाना के गजेंद्र तिवारी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




