पीएनबी कर्मी के पुत्र की मौत, पत्नी व पुत्री घायल

Published at :09 Jun 2015 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
पीएनबी कर्मी के पुत्र की मौत, पत्नी व पुत्री घायल

चाईबासा में पंड्राशाली के पास पुल से टकरायी कार चाईबासा : चाईबासा से बड़ाजामदा स्थित ससुराल से अपनी बहन रानु वर्मा (22वर्ष) को विदा करा कर रांची लौट रहे भाई रिकी वर्मा (26 वर्ष) की सोमवार की दोपहर कार दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं रानु वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे जमशेदपुर […]

विज्ञापन

चाईबासा में पंड्राशाली के पास पुल से टकरायी कार

चाईबासा : चाईबासा से बड़ाजामदा स्थित ससुराल से अपनी बहन रानु वर्मा (22वर्ष) को विदा करा कर रांची लौट रहे भाई रिकी वर्मा (26 वर्ष) की सोमवार की दोपहर कार दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं रानु वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे जमशेदपुर रेफर किया गया है. हादसे में रिकी की मां अनिता देवी (42वर्ष), दो बेटियां वाणी व कुहु और चचेरा भाई मनोज वर्मा भी जख्मी है. सभी इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा.

सभी लोग पंजाब नेशनल बैंक, अरगोड़ा शाखा के कर्मी बजरंग वर्मा के परिवार के थे. यह हादसा चाईबासा के पंड्राशाली थाना क्षेत्र के आचु के समीप हुई. बताया जाता है कि तेज रफ्तार से जा रही आइ-टेन कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पुलिया से जा टकरायी. वाहन रिकी का चचेरा भाई मनोज वर्मा चला रहा था. जानकारी के अनुसार सभी लोग डोरंडा स्थित मजिस्ट्रेट कॉलोनी के रहनेवाले हैं और परिवार के बोग बड़ाजामदा स्थित रानु वर्मा के ससुराल गये थे. वहां से लड़की को विदा कराने के बाद दोपहर करीब दो बजे रांची के लिए चले थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मनोज वर्मा कार से बाहर फेंका गया था. उसका बायां पैर टूट गया है. दुर्घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां रिकी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं रानु के सिर में गंभीर चोट आयी है. उसका भी पैर टूट गया है.

अनिता देवी के भी सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आयी है. बताया जाता है कि घायलों को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की स्कॉट पार्टी हेल्पलाइन के एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola