चांडिल में लू व बड़बिल में वज्रपात से मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल बड़बिल : चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में एक युवक की लू लगने से मौत हो गयी. युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष बतायी जा रही है़ इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी परवेज आलम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है़ मृतक की पहचान नहीं हो […]
विज्ञापन
चांडिल बड़बिल : चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में एक युवक की लू लगने से मौत हो गयी. युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष बतायी जा रही है़ इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी परवेज आलम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है़ मृतक की पहचान नहीं हो सकी है़
ग्रामीणों व पुलिस ने बताया कि युवक की मृत्यु लू लगने से हुई है. वहीं बड़बिल में वज्रपात से एक ग्रामीण की मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना रविवार शाम 4 बजे की की है. मिली जानकारी के अनुसार बड़बिल निवासी रविंद्रनाथ गिरी, सरोज कुमार महतो, निरंजन बहेरा तथा दुलाल प्रधान बामबारी से देर शाम लौट रहे थे.
अचानक बारिश के साथ बिजली चमकने लगी. बचाव के लिए चारों एक जामुन के पेड़ के नीचे रुक गये. तभी वज्रपात हुआ और चारों बेहोश हो गये. लोगों ने चारों को उचिबाली स्थित त्रिवेणी अर्थ मूवर्स के स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जोड़ा स्थित टाटा स्टील अस्पताल रेफर कर दिया. टिस्को अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने रविंद्रनाथ गिरी को मृत घोषित कर दिया. तीन का इलाज चल रहा है. मृत रविंद्र बड़बिल के सेडेंग बस्ती निवासी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




